Tata Altroz 2025: 6 एयरबैग्स और 360- डिग्री कैमरा के साथ सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग।

Tata Altroz 2025 :- टाटा मोटर्स भारतीय लोगों की एक लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी है। जो कि रतन टाटा की कंपनी है। टाटा मोटर्स अलग अलग सेगमेंट में कई तरह की कारें पेश करती है। अब कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज के नई 2025 मॉडल को लॉन्च करने वाली है। जो कि मई महीने में यानी 22 मई को लॉन्च कर दी जाएगी, जिसके बाद ग्राहक कार की बुकिंग कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने नई टाटा अल्ट्रोज (2025 Tata Altroz) की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। नई टाटा अल्ट्रोज का लुक बेहद आकर्षक है। आइए जानते हैं नई अल्ट्रोज की डिटेल्स के बारे में।

Tata Altroz

2025 टाटा अल्ट्रोज़ डिजाइन:

Tata Altroz में अब नए डिज़ाइन के हेडलैम्प हैं और कार का ओवरऑल सिल्हूट तो वही है, लेकिन टाटा मोटर्स ने इसे नया लुक देने के लिए कुछ हिस्सों में बदलाव किया है। इस तरह, हमारे पास हेडलैम्प का नया सेट है। ये सभी LED यूनिट हैं जिनमें आइब्रो-स्टाइल LED DRLS हैं। साथ ही, दोनों छोर पर बंपर अब नए डिज़ाइन के हैं। सबसे पहले Curv में देखे गए फ्लश-टाइप डोर हैंडल अब अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट में भी आ गए हैं।

इसे भी पढ़े :- Royal Enfield कि धांसू बाइक Menteor 350 के जाने खास बाते और प्राइस।

एक और बदलाव फेसलिफ़्टेड मॉडल पर एक नया 3D-स्टाइल रेडिएटर ग्रिल है। यह आउटगोइंग मॉडल पर देखे गए ग्रिल से थोड़ा ज़्यादा जटिल दिखता है। फिर भी, यह चेहरे पर ताज़ी हवा का एहसास देता है। पीछे की तरफ़, भारी टेल लैंप को अब पतले दिखने वाले यूनिट से बदल दिया गया है। साथ ही, टेल लैंप अब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

टाटा अल्ट्रोज के फीचर्स :

नई Tata Altroz में कई एडवांस फीचर्स होने वाले हैं। साथ ही सेफ्टी के मामले में भी नई अल्ट्रोज बेहद खास है। नई टाटा अल्ट्रोज को कंपनी के अडवांस्ड ALFA आर्किटेक्चर पर बेस्ड रखा गया है, जो इसे भारत की सबसे सुरक्षित प्रीमियम हैचबैक बनाती है। नई अल्ट्रोज में 3D फ्रंट ग्रिल, ऑल न्यू लूमिनेट एलईडी लैंप्स, इनफिनिटी कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स और फ्लश डोर हैंडल्स के साथ ही नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो कार को एक शानदार लुक दे रहे हैं।

Tata Altroz

इंजन और गियरबॉक्स :

अल्ट्रॉज में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन है। 1199 cc का यह इंजन 6000 rpm पर 85 bhp की पावर और 3300 rpm पर 113 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल वर्जन में 1.5-लीटर टर्बो इंजन दिया गया है। यह 1497 cc का मोटर है, जो 4000 rpm पर 89 bhp की पावर और 1250-3000 rpm पर 200 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। फिलहाल कार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं है। हालांकि, कंपनी बाद में अल्ट्रॉज में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन पेश करेगी।

Tata Altroz

बुकिंग और डिलीवरी :

टाटा मोटर्स अपनी नई कार 22 मई, 2025 को नए मॉडल Tata Altroz को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च करेगी। फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है और इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी के offical website पर जाकर बुक कर सकते है और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। लॉन्च के बाद इसी महीने से इसकी डिलीवरी भी शुरू किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Comment